वैसे सन
2016 में मुझे सेंधवा के हमारे एक परिचित बडे
भैया श्री गणेश सोनी जी ने हाउस लोन के बाद कोई और लोन लेने से मना कर दिया
था क्या पता कि उन्हें पता था कि 2016 में मोदीजी नोटबंदी, जीएसटी और क्या क्या तिकडम लाने वाले हैं। मैने जन 2016 में लोन लिया और
उसके बाद मेरे साले की शादी हुई तथा मेरा समय थोडा विचलिनिय रहा तथा मुझे 2017 में
भी भारी लॉस उठाना पडा इस कारण मेरी 2017 -18 में तबीयत पर बहुत भारी असर पडा जिसका
मुख्य कारण मेरी आर्थिक परिस्थिति पर मेरा काबू नहीं पाना था । स्वाभाविक है यदि आपके पास के सारे पैसे खतम हो
जाये और मानसिक स्थिति उसके कारण तनाव में
आ जाये तो साधारण मनुष्य को बडा भारी झटका लगता है इसी के चलते मुझे भी बहुत
सारी परेशानियों का सामना करना पडा।
Monday, August 26, 2019
मनुष्य अपने जीवन में परिवर्तन व ईश्वर पर अटूट विश्वास
आज के
वर्तमान समय को देखते हुए हमें लगता है कि आज का मनुष्य अपने जीवन में परिवर्तन
लाने में बहुत देर कर देता है कि जिसके कारण उसे दुख का सामना करना पडता है। और
फिर मनुष्य अपने जीवन में सुख पाने हेतु भविष्य, पंडीत, ज्योतिषियों का सहारा लेने लगता है फिर यही सभी लोग उसे अंगूठी, तंत्र, यंत्र के जाल में फसा देते है और वह अपने ही अंदर समाहित उच्च शक्तियों
को भूल जाता है जो विधाता परम पिता शिव द्वारा उसे प्रवाहित की गई है जो उसके हि
अंतर में समाहित है बस उसे जरूरत है तो जगाने की क्यों कि ईश्वर से बडी कोई शक्ति
न तो विश्व में विद्यमान है और ना ही कोई हो सकती है मैंने अपने स्वयं के अनुभव
से कई बार अनुभव किया है कि मैने और मेरी पत्नी ने ईश्वर जो भी पाया है वह केवल
और केवल उसकी मर्जी से ही ईश्वर ने हमें दिया है हमें पता ही नहीं चलता है कि
हमें यह परेशानी आई है और हम कब उसके द्वार पर पहुंच जाते है और कब वह हमारी सारी
उलझने सुलझाकर हमारी झोली भर देता है। वैसे तो ईश्वर का बखान करने की किसी भी
प्रकार की मेरी शक्ति नहीं है परन्तु फिर भी मैं अपने वह सभी अनुभव जो मेरे ईष्टदेव
शिव शंकर भोलेनाथ से जुडे हुए है आपको
उसमें ले जाकर उससे अवगत कराने का प्रयास करूंगा। मुझे एक शारीरिक व्याधि हो गई
थी मेरी सास व मेरे साले साहब व उनकी धर्म पत्नी सभी औरंगाबाद महाराष्ट्र में
निवास करते थे। यह लगभग २०१६ की बात है तब मेरे साडू साहब जो सेंधवा में ही निवास
करते है उनकी कार लेकर हम घृष्ण्ोश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु गये वहां सभी ने दर्शन कर एक दिन मेरे साले साहब के निवास पर विश्राम
किया तत्पश्चात हम हमारे निजी निवास आने के लिए रवाना हुए। उसके 5-6 दिन पश्चात
तक मैं भूल ही गया कि मुझे कोई शारीरिक व्याधि हुई थी। तो ऐसे है मेरे ईष्टदेव
शिव शंकर भोलेनाथ। ऐसे कई अनुभव है जो मेरे साथ जुडे है परन्तु मैं एक बात बताना
चाहता हूं। हर मनुष्य का अनुभव, विश्वास, ईष्टदेव, परम पिता पर भरोसा या कौन से ईश्वर की वह अटूट भक्ति करता है और उसकी
इस असीम भक्ति का उसे कोई न कोई प्रसाद अवश्य मिलता है जिसे हम अनुभव के रूप में कभी
भी आजीवन भूला नहीं पाते है। इसलिए आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने ईश्वर पर पूर्ण
विश्वास भरोसा रखिए वह आपका केवल अच्छा ही करेंगे और एक बात हमेशा याद रखिए आप
किसी के बारे में बूरा तो सोचिए भी मत। ईश्वर आपका बूरा
होने ही नहीं देगा। यह
मेरा 100 प्रतिशत विश्र्वास है और रहेगा।
Friday, December 14, 2018
अपने मन को काबू करें
अपने मन को काबू करने का सबसे आसान तरीका
इंसान का सबसे बड़ा दोस्त और दुश्मन वह स्वयं ही होता है. यदि वह स्वयं से दोस्ती कर ले तो जीवन की हर कठिनाई का सामना हँसते हँसते किया जा सकता है वही इंसान खुद का दुश्मन हो तो उसे बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता. खुद से दोस्ती करने के लिए अपनी भावनाओ, विचारो, कमजोरियों, मजबूतियों और मनोस्थिति को समझना जरुरी है. सीधे शब्दों में कहें तो खुद को समझना बहुत जरुरी है. तभी हम अपने मन को या अपने आपको एक सही दिशा दे सकते है. इसे हम एक कहानी के माध्यम से बताने की कोशिश करते है.
मन को मानो राजा
एक राजा के पास चार घोड़े थे, बहुत ही शैतान और अड़ियल जो किसी के काबू में नही आते थे. एक दिन राजा ने ऐलान कर दिया की जो मेरे घोड़ो को काबू में कर लेगा उसे इनाम दिया जाएगा…
जिन्होंने इनाम की लालच में ये जिम्मेदारी ली उन्हें घोड़ो ने अपनी पीठ से गिरा कर घायल कर दिया. अब उन घोड़ो की जिम्मेदारी कोई लेने लो तैयार नही था लेकिन एक शख्स ने घोड़ो की जिम्मेदारी ली और साथ ही राजा के सामने दो शर्त भी रख दी. पहली ये की मैं इन घोड़ो को अपने साथ ले जाऊंगा और दूसरी ये की जब तक ये घोड़े काबू में नही आ जाते तब तक मेरे काम के बारे में मुझसे कुछ न पूछा जाए. राजा को ये शर्त मंजूर करनी पड़ी. उसके पास और कोई चारा भी नही था…
सालो गुजर गए न घोड़ो का कुछ पता चला और न उस शख्स का. राजा ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी की वो घोड़े अब वापिस भी आएंगे फिर एक दिन वो शख्स उन घोड़ो के साथ वापिस आया और वो भी कमियाबी के साथ…
अब राजा ने पूछा की ये काम तुमने कैसे किया तो उस शख्स ने बताया की पहले मैंने घोड़ो के साथ दोस्ती की, और उन्हें खुला छोड़ दिया फिर जब वो खाते तो मैं भी उनके साथ खाता, जब वो सोते तो मैं भी उनके साथ सोता, जब वो भागते तो मैं भी उनके साथ भागता. इससे उनको लगा की मैं भी एक घोडा ही हूँ और वो मुझे अपना दोस्त समझने लगे और फिर धीरे धीरे मैंने उनपर सीट रखी और बेल्ट लगाई. शुरू में उन्हें ये अच्छा नही लगा पर और उन्होंने सीट और बेल्ट दोनों निकल कर फैक दी लेकिन फिर उनको इसकी आदत हो गई और अब ये सब आपके सामने है….और मेंरी दोस्ती की वजह से मैं उन्हें ट्रेन कर पाया…जबकि बाकि के सब ट्रेनर ने गलती ये की वो बस उन्हें काबू करना चाहते थे बिना उनसे दोस्ती करे.
मानव रूपी चार घोडेे-मनस,असंतुष्टि,चिंता और अहंकार
ठीक इसी तरह हर इन्सान के पास चार घोड़े है मनस, असंतुष्टि, चिंता और अहंकार. अगर हमे खुद से दोस्ती करनी है तो इन चारो को दोस्त बनाना होगा. यह चार वह चीजे है जो इंसान के मन को भ्रमित करती है जिससे हमारा मन बेकाबू हो जाता है और दिशा भटक जाता है. यहाँ दोस्ती का मतलब है इन्हें समझना और समझकर इन पर काबू पाना. ध्यान रहे की इन को खत्म नही करना है क्योकि बिना इन चारो के तो इंसान की कल्पना ही नहीं की जा सकती. सिर्फ इन पर कुछ हद तक लगाम लगानी है. कई लोग इनसे दोस्ती करने के लिए योगा या मैडिटेशन का सहारा भी लेते है तो कई आत्मचिंतन का …
Saturday, August 11, 2018
Sunday, July 29, 2018
Southern Railway Recruitment 2018 - Apply Online for 257 Safaiwala (Cleaner) Group D Post
Apply Online Southern Railway has published notification for the recruitment of Safawarpur vacancies.Those candidates who are interested in the details of vacancy and complete all the eligibility criteria, can read the notification and the application.
Name of the Post: Safaiwala (Cleaner) Group D
Apply Mode: Online
Total Vacancy: 257
Qualification:
10th standard or equivalent recognized by the State / Central Board of Secondary Education
Application fee:
For UR / OBC: Rs. 500 / -
For SC / ST / PWD / Women / Economical Backward / Minority Candidates: Rs. 250 / -
Pay Fee via Online / SBI
Age limit (01-01-2019)
Minimum Age: 18 years
Maximum Age: 33 years
Age relaxation is applicable according to the rules
Important Dates:
Last date for applying online: 27/08/2018
Important Links:
Notification : Notification:- Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Official Website
अधिक जानकारी एवं समस्त सीएससी, एसएससी, रेलवे, आदि सभी फार्म भरनेे हेतु सम्पर्क करें
हर्ष कम्प्यूटर सेंधवा िशिकारी गली संत िविनोबा मार्ग सलीम बोस कॉम्पलेक्स सेंधवा
Friday, July 27, 2018
अपने घर को सुरक्षित करे आईपी कैमेरे से
https://youtu.be/b95v80EFNWY
Saturday, July 21, 2018
मेरा जीवन परिवर्तन का सबसे बडा दिन ;;;;;;;
19 जुलाई 2018 गुरूवार जिस दिन मुझे ब्रम्हमुहुर्त सांई ने दर्शन दिये
और मेरा जीवन परिवर्तन हुआ और उस दिन
से मैने अपनी कमाई का 10 प्रतिशत शिर्डीसांई को अर्पण करने का प्रण लिया और वह प्रण
मेरा सांई पूर्ण करें यही उनसे मेरी विनती और मेरे परिवार तथा मेरे सभी नाते रिश्तेदार
मित्र आदि को सुखी सम्पन्न रखें यही कामना करते हुए मैं आज की बात आपके सामने रखता
हूं और आज से मैं एक नया चैनल शुरू कर रहा हूं सांइहर्ष डॉट काम जिसमें अापको इसमें
सभी सांई भजन सुनने को मिलेंगे। दिनांक 19 के बाद से मेरा व्यवसाय और भी अच्छा होता
जा रहा है उसके बाद मैने आधार कार्ड की परीक्षा का फार्म भर दिया जिसमें सांई के आशीर्वाद
पास हो जाउंगा। और उसके बाद हम छोटा मोटा व्यवसाय मेरी सरस्वती कॉलोनी निवासी मकान
जो सांई के आर्शीर्वाद से बना है उसमें शुरू करने जा रहे है जिसका नाम सांई कटलरी या
सांई लघु उद्योग या सांई अगरबत्ती केन्द्र या जो भी सांई चाहे वह शुरू करना चाहते
है जिसके लिए सांई की अनुमति मिले यही सांई से प्रार्थना। आप यदि सांई से जो भी मांगोगे वह अवश्य मिलेगा
यह मेरा विश्वास है क्योंकि उनका कहना है श्रद्धा सबूरी यही दो चीजें जो आपको सब
कुछ दिलायेगी। जय सांईनाथ महाराज की ।
ADDRESS :
HARSH COMPUTERS
SALIM BOSE COMPLEX
SHIKARI GALI
SAINT VINOBA MARG
SENDHWA DIST BARWANI
MO : NO : 9826822501
Subscribe to:
Posts (Atom)



