


मेरे सांई मेरे निर्मल मेरे धन धन सतगुरू
आप ही मेरे दुखहर्ता सुखकर्ता दत्तगुरू
दिगंबरा दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा
माझे सर्व काम पूर्ण करा माझे सर्व दुःख दूर करा
आप ही मेरे सांई, आप मेरी मां बाप भाई
आप ने मुझ पर कृपा बरसाई ......
मेरा तो यह मानना है कि जब भी कोई कष्ट में होता है तो उसे किसी न किसी ईश्वरीय आशीर्वाद, कृपा, मार्गदर्शन, की आवश्यकता होती है नहीं तो उसे भटकते, उसके काम बिगडते देर नहीं लगते, इसलिए तो हर व्यक्ति रोज प्रातःस्मरणीय ईश्वर को वंदन करता है कहता है कि हे ईश्वर आज तक मैने जो भी काम किये उसमें अच्छे तो कम पर गलत और बुराई ज्यादा रहीं कुछ
ऐसी कृपा बरसाओं निर्मल सांई कि
आज के बाद मेरे दिमाग में न आए
कोई गलत काम न आए कोई बुराई,
मुझसे जो भी जुड़े उसका
भी कर दो आप कल्याण,
और इसी तरह एक व्यक्ति से एक गांव
एक गांव से एक शहर और
शहर से पूरा भारत हो जाए महान
जय हो मेरे निर्मल सांई जय हो मेरे निर्मल सांई ....
और इस तरह प्रातः स्मरण में मै आपसे कहना चाहूंगा कि आप यदि ईश्वर को मानते हो और निर्मल बाबा के कार्यक्रम देखेंगे तो आप कई ऐसी भ्रांतियों से दूर हो जायेंगे जो आपको रोज सताती है । बाबा कहते है कि आप आडंबर, माला, धागा, यंत्र, तंत्र, मंत्र, टोने टोटके और रोजमर्रा की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी परेशानियों से इस तरह बाहर निकल जायेंगे कि आपको पता भी नहीं चलेगा लेकिन जरूरत है आपको बाबा का कार्यक्रम एक बार नहींे बार बार ध्यान से सुनने की उसके लिए मै नीचे टाईम टेबल दे रहा हूं - जो निर्मलबाबा डाॅट काॅम पर भी उपलब्ध है-
आईबीएन -7 पर सुबह 5.30 और 6.10 बजे स्टार पर 5.40 सुबह सोनी, सहारा समय-6.30 सुबह, सहारा समय एमपी-बिहार- दोप 2.30 बजे, साधना पर सुबह 8.00 बज और शाम 7.30 बजे आज तक और सब टीवी पर शनिवार रविवार को 7.00 बजे सुबह और साधना पर दोपहर 2.00 बजे रोज आता है। मेरा तो हर दिन निर्मल बाबा के कार्यक्रम और उनके आशीर्वाद और कृपा के बगैर शुरू ही नहीं होता है। मैं साई निर्मल बाबा की कसम खाकर कहता हूं आप एक बार बाबा को केवल सूनो आपको अवश्य विश्वास हो जाएगा आपने आज तक कई हजारों रूपये खर्च कर कई उपाय किये होंगे पर हमारे बाबा कहते कोई उपाय मत करो केवल सच्ची भावना व सच्चे मन से आपके ईष्टदेव की दो मिनट भी पूजा करेंगे तो आप पर अवश्य कृपा होगी । बस एक बार सच्चे मन से बाबा का नाम लो- जय निर्मल बाबा परमपूज्य श्री श्री निर्मल सांई बाबा की । मेरे हर्ष, मेरी पत्नी और मुझ पर तथा मुझसे जुड़े हर व्यक्ति हर रिश्तेदार, और मेरी दुकान हर्ष कम्प्यूटर पर हमेशा आशीष, कृपा और बरकत बरसांए मेरे निर्मल सांई की जय हो।